मुख्यमंत्री दस को आयेंगे बेतला, डीसी ने लिया जायजा

बेतला : मुख्यमंत्री रघुवर दास दस मार्च को बेतला आ रहे हैं. मुख्यमंत्री श्री दास पार्टी के पलामू प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर सोमवार को लातेहार के उपायुक्त राजीव कुमार व उपविकास आयुक्त अनिल सिंह ने बेतला का […]
बेतला : मुख्यमंत्री रघुवर दास दस मार्च को बेतला आ रहे हैं. मुख्यमंत्री श्री दास पार्टी के पलामू प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर सोमवार को लातेहार के उपायुक्त राजीव कुमार व उपविकास आयुक्त अनिल सिंह ने बेतला का दौरा कर कार्यक्रम को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किया. डीसी श्री कुमार ने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था रहे इसे सुनिश्चित करने को कहा गया. बताया गया कि प्रमंडलीय सम्मेलन में पलामू के साथ-साथ लातेहार, गढ़वा, चतरा के सभी विधानसभा क्षेत्र के पंचायत स्तर के संयोजक व सह संयोजक भाग लेंगे. इसकी संख्या करीब 2400 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




