बदसलूकी की, लोगों ने पुलिस के हवाले किया

चंदवा : खुद को माओवादी बता कर एक आदिवासी महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है. थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि की है. मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम रांची से मेदिनीनगर जा रहे सीमेंट लोड […]
चंदवा : खुद को माओवादी बता कर एक आदिवासी महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है. थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि की है.
मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम रांची से मेदिनीनगर जा रहे सीमेंट लोड ट्रक लुकूइयां मोड़ के पास खड़ा हुआ. इसका चालक शमशेर खां (मासियातू, बालूमाथ) पास के ही एक घर का दरवाजा खुद को माओवादी बता कर खुलवाया. दरवाजा खुलते ही अंदर घुसा. उसने कहा कि मेरा दस्ता पास में ही है.
इस घर में एक महिला थी. उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. मौका मिलते ही महिला बाहर भागी. शोर मचाने लगी. गांव वाले दौड़े. चालक शमशेर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक से पूछताछ के बाद उसे शनिवार को लातेहार जेल भेज दिया गया है. उक्त आशय की प्राथमिकी चंदवा थाना में दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




