विशाल, धीरज, सत्यम संयुक्त रूप से प्रखंड टॉपर

चंदवा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में ीस्त राजा उच्च विद्यालय के तीन विद्यार्थी समान अंक ला कर संयुक्त रूप से प्रखंड टॉपर रहे. इनमें विशाल कुमार सिंह (पिता चंद्रमा सिंह), धीरज कुमार तिवारी (पिता बच्चन तिवारी) व सत्यम कुमार (पिता दीप नारायण यादव) शामिल हैं. तीनों को 88.2 फीसदी […]
चंदवा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में ीस्त राजा उच्च विद्यालय के तीन विद्यार्थी समान अंक ला कर संयुक्त रूप से प्रखंड टॉपर रहे. इनमें विशाल कुमार सिंह (पिता चंद्रमा सिंह), धीरज कुमार तिवारी (पिता बच्चन तिवारी) व सत्यम कुमार (पिता दीप नारायण यादव) शामिल हैं.
तीनों को 88.2 फीसदी अंक मिले हैं. अभिनव कुमार (पिता आदित्य प्रसाद साहू) 87.6 फीसदी अंक ला कर द्वितीय व अनंत कुमार (पिता नागेंद्र प्रसाद अग्रवाल) ने 87.4 फीसदी चतुर्थ स्थान पर रहे.
संयुक्त रूप से टॉपर विशाल कुमार सिंह की माली हालत काफी खराब है. वह चंदवा में अपने मामा के यहां रह कर पढ़ाई करता है. उसने पेपर बेच कर (हॉकर) अपनी मां के सपनों को पूरा किया. आगे की पढ़ाई के लिए वह अभी से ही परेशान है. टॉपर सत्यम का बड़ा भाई पिछले वर्ष प्रखंड टॉपर था. सभी छात्रों ने इस सफलता का श्रेय अभिभावक व गुरुजनों को दिया है. इस बार परीक्षा में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




