छात्रों ने कायम रखी विद्यालय की ख्याति

Published at :30 Apr 2014 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने कायम रखी विद्यालय की ख्याति

सुनील कुमार लातेहार : नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्र वर्षो की विद्यालय की ख्याति को बरकरार रखने में इस वर्ष भी सफल रहे. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के छात्रों ने एक से लेकर 14 वें स्थान तक अपना कब्जा रखा. इस विद्यालय के कई पूर्ववर्ती छात्र देश-विदेश में ऊंचे पदों पर आसीन […]

विज्ञापन

सुनील कुमार

लातेहार : नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्र वर्षो की विद्यालय की ख्याति को बरकरार रखने में इस वर्ष भी सफल रहे. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के छात्रों ने एक से लेकर 14 वें स्थान तक अपना कब्जा रखा. इस विद्यालय के कई पूर्ववर्ती छात्र देश-विदेश में ऊंचे पदों पर आसीन हैं.

वर्तमान में राज्य में विभिन्न पदों पर आसीन कई आइएएस व आइपीएस अधिकारी ने इसी विद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है. 3660 फीट की ऊंचाई पर नेतरहाट की पहाड़ी पर इस विद्यालय की स्थापना 1956 में की गयी थी. अपने विशेष अध्ययन-अध्यापन के लिए मशहूर इस विद्यालय में प्रत्येक वर्ष 100 छात्रों का नामांकन अखिल भारत स्तर पर आयोजित चयन परीक्षा के माध्यम से होता है.

जीवन में उपलब्धियों का परचम लहराने वाले नेतरहाट के छात्र हमेशा टीम भावना बना कर तैयारी करते हैं और इसमें उन्हें अपेक्षित सफलता हासिल होती है. विद्यालय में चालू वित्तीय वर्ष में काफी बदलाव भी आया है. स्वायत्तता प्राप्त होने के बाद गत वर्ष से विद्यालय का संचालन नेतरहाट विद्यालय संचालन समिति इकाई से हो रहा है. गत वित्तीय वर्ष में तदर्थ शिक्षकों के स्थान पर पूर्णकालिक शिक्षकों की बहाली की गयी है. जिस कारण विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल और सुदृढ़ हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola