मील का पत्थर साबित होगा लैब

Published at :29 Apr 2014 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
मील का पत्थर साबित होगा लैब

जवाहर नवोदय विद्यालय में ओपेन साइंस लैब का उदघाटन लातेहार : शहर के बाजकुम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में ओपेन साइंस लैब का उदघाटन झारखंड सरकार की सचिव आराधना पटनायक एवं उपायुक्त मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर श्रीमती पटनायक ने कहा कि ओपेन साइंस लैब यहां के छात्रों […]

विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में ओपेन साइंस लैब का उदघाटन

लातेहार : शहर के बाजकुम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में ओपेन साइंस लैब का उदघाटन झारखंड सरकार की सचिव आराधना पटनायक एवं उपायुक्त मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर श्रीमती पटनायक ने कहा कि ओपेन साइंस लैब यहां के छात्रों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा. छात्र-छात्राओं को इस सेंटर से विज्ञान एवं वैज्ञानिकों के संबंध में जानकारी हासिल होगी. उन्होंने विद्यालयों का रोस्टर बना कर छात्र-छात्राओं को साइंस लैब का भ्रमण कराने की बात कही. कहा कि लातेहार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय देश का पहला नवोदय विद्यालय है जहां ओपेन साइंस लैब है.

उन्होंने इसे धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. उपायुक्त श्री कुमार ने साइंस लैब को लातेहार के लिए एक उपलब्धि बताया. कहा कि यहां लगायी गयी वैज्ञानिकों की प्रतिमा छात्रों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी. उन्होंने जिले में इस प्रकार का और साइंस लैब खोलने एवं हर संभव मदद करने की बात कही. उपायुक्त ने कहा कि जिले के छात्र इस सेंटर को ट्रेनिंग सेंटर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. मौके पर सीआरपीएफ 211 वीं के कमांडेंट एसडी पांडेय, सीआरपीएफ 214 वीं के कमांडेंट पी मनोज कुमार, अपर समाहर्ता अनिल कुमार, कार्यपालक अभियंता गगनदेव बैठा, प्राचार्य जीएन पांडेय, बीबी झा, उषा सिंह, योगेंद्र चौहान, एके मंडल, बलिराम सिंह, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola