सीआरपीएफ व भाजपा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान

Updated at : 03 Oct 2017 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ व भाजपा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान

हेरहंज . गांधी जयंती के मौके पर सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट पंकज कुमार के निर्देशानुसार सीआरपीएफ जी/11 के सहायक कमांडेंट कृष्णा प्रसाद चौबे के नेतृत्व में रामवि मेराल व उप्रावि बिदीर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोमवार की सुबह सीआरपीएफ जवान विद्यालय पहुंचे. बच्चों व अभिभावकों के साथ सफाई […]

विज्ञापन
हेरहंज . गांधी जयंती के मौके पर सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट पंकज कुमार के निर्देशानुसार सीआरपीएफ जी/11 के सहायक कमांडेंट कृष्णा प्रसाद चौबे के नेतृत्व में रामवि मेराल व उप्रावि बिदीर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोमवार की सुबह सीआरपीएफ जवान विद्यालय पहुंचे.

बच्चों व अभिभावकों के साथ सफाई अभियान चलाया. श्री चौबे ने गांव के महिला-पुरुष व बच्चों को सफाई का महत्व समझाया. वहीं सेरनदाग में सीआरपीएफ बी/11 के सहायक कमांडेंट पंकज कुमार झा के नेतृत्व में डोरी मवि परिसर व आसपास सफाई अभियान चलाया. मौके पर गजेंद्र सिंह, उप-निरीक्षक मिश्रा जी, जमालुद्दीन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

इधर भाजपा हेरहंज मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड व भारतीय स्टेट बैंक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी दुकानदारों से कचरा नहीं फैलाने व ऐसा करने वालों को रोकने की अपील की. मौके पर सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, वीरेंद्र दुबे, बिंदेश्वर प्रसाद, विजय शंकर प्रसाद, कैलाश ठाकुर मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola