जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल

Updated at : 02 Apr 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल

जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक वरीय संवाददाता. लातेहार. जिला स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं भव्य तरीके से सुनिश्चित करें, ताकि यह आयोजन जिले के लिए गौरवपूर्ण और यादगार बन सके. उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम समयबद्ध एवं समन्वित रूप से संपन्न हों, इसके लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है. साथ ही आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रमों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी, खेलकूद प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, सम्मान समारोह एवं अन्य गतिविधियों की तैयारियों पर चर्चा की गई. संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये गये, ताकि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेम्ब्रम, एसडीपीओ अरविंद कुमार, डीएफओ मो. नदीम शफी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, डीटीओ उमेश मंडल, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola