पूजन-हवन के साथ नवीन सत्र की शुरूआत

Updated at : 02 Apr 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
पूजन-हवन के साथ नवीन सत्र की शुरूआत

पूजन-हवन के साथ नवीन सत्र की शुरूआत

विज्ञापन

बारियातू. विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के बीच शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत की गयी. वंदना सभा में प्रातः स्मरणम, एकात्मकता स्तोत्रम, एकात्मता मंत्र, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व सामूहिक गीता पाठ के बाद वैदिक-हवन किया गया. इसके साथ ही नवीन सत्र की शुरूआत की गयी. विद्यालय समिति के सदस्य कृष्ण कुमार मिश्रा ने हवन पूजन संपन्न कराया. प्रधानाचार्य जितेन्द्र राम ने कहा कि नवीन सत्र का प्रारंभ हवन पूजन से करना भारतीय संस्कृति व परंपरा का प्रतीक है. मौके पर आचार्य शशि कुमार सिंह, वीणा देवी लक्ष्मण राम, नीतीश कुमार ,खुशबू कुमारी, सोनाली कुमारी, किरण कुमारी, सपना कुमारी, सुमन कुमारी व भैया-बहने उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola