पत्रकार के घर लाखों की चोरी

Updated at : 27 Sep 2017 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार के घर लाखों की चोरी

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज के चेयरमैन रोड में स्थित पत्रकार सच्चिदानंद के घर चोरी हो गयी. घटना सोमवार की रात की बतायी जाती है. इस मामले में शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने खोजी […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज के चेयरमैन रोड में स्थित पत्रकार सच्चिदानंद के घर चोरी हो गयी. घटना सोमवार की रात की बतायी जाती है. इस मामले में शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते की भी मदद ली. लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

बताया गया कि पत्रकार सच्चिदानंद बिहार के गया में प्रभात खबर में कार्यरत है. उनका घर हमीदगंज के चेयरमैन रोड में है, जहां उनकी पत्नी बच्चे के साथ रहती है. रविवार को उनकी पत्नी बच्चे के साथ छुट्टी में गया गयी थी. इसी बीच मंगलवार की सुबह उनलोगों को यह सूचना मिली की घर का ताला टूटा हुआ है.


सूचना मिलने के बाद पत्रकार सच्चिदानंद यहां पहुंचे, तो देखा कि घर का ताला तोड़ कर सभी समान की चोरी कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. एसपी इंद्रजीत माहथा ने कहा कि जल्द ही इस मामले का उदभेदन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola