कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू

चंदवा : गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है. शहर समेत आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भी नवरात्र की धूम है. हर ओर पूजा पंडाल तैयार किये जा रहे हैं. प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कलाकार लगे हैं. गुरुवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तय समयानुसार कलश […]
मां अंबे की अराधना के लिये लोगों ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापना की है. उपवास कर पूजा-अर्चना में श्रद्धालु लगे हैं. पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया है. दिन भर भक्ति गीत बजाये जा रहे हैं. प्रखंड में मां उग्रतारा मंदिर, दुबे जी के गोला, बुधबाजार स्थित शिव मंदिर, थाना टोली शिव मंदिर, हरैया-कामता देवी मंडप, टोरी रेलवे स्टेशन, महुआमिलान रेलवे स्टेशन समेत लुकूइयां, बोदा, एरूद कीता, ब्रह्मणी, एरूद बरवाटोली, वन शक्ति मंदिर, कैलाखांड़, शिव मंदिर होलंग, हुटाप समेत अन्य गांव में प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




