लातेहार : किशोर की मौत, बिना जांच यूडी केस दर्ज करने का आरोप, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज

लातेहार : जिले की सदर थाना पुलिस की करतूत के कारण शनिवार को समाहरणालय के समक्ष अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी. दरअसल, सदर थाना क्षेत्र में 23 अगस्त को एक किशोर का शव मिला. उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने 23 अगस्त को ही मृतक के चाचा और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया. […]
लातेहार : जिले की सदर थाना पुलिस की करतूत के कारण शनिवार को समाहरणालय के समक्ष अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी. दरअसल, सदर थाना क्षेत्र में 23 अगस्त को एक किशोर का शव मिला. उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने 23 अगस्त को ही मृतक के चाचा और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया. फिर थाने लाकर पूछताछ की. मामले में यूडी केस दर्ज कर दिया और दोनों को छोड़ दिया.
शनिवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और शिकायत लेकर एसपी से मिलने जा रहे थे. तभी सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दी. जिसमें ललिता देवी, कमली देवी, सुमित्रा देवी, ठाकुरमणी देवी, देवकी सिंह, सकलदीप सिंह, मुन्ना सिंह, आकाश कुमार सहित कई ग्रामीणों को चोट पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




