महिला दिवस पर योग शिक्षिकाएं सम्मानित

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Mar 2026 8:59 PM

विज्ञापन

महिला पतंजलि योग समिति की ओर से महिला दिवस मनाया गया

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. पतंजलि हरिद्वार के तत्वावधान में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सुमन जायसवाल, डॉक्टर किरण आदि ने संयुक्त रूप से किया. शालिनी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है. महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं और पूरे परिवार के संस्कार, स्वास्थ्य और विकास की जिम्मेदारी काफी हद तक उनके कंधों पर होती हैं. विशिष्ट अतिथि सुमन जायसवाल ने महिलाओं से नियमित योग अपनाने और अपने परिवार को भी योग से जोड़ने का आह्वान किया. जिला प्रभारी चंद्रलता वर्णवाल ने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य हर घर की महिलाओं को योग से जोड़ना और स्वस्थ समाज की दिशा में प्रेरित करना है. जूही दास गुप्ता, जयंती सेठ, खुशबू गुप्ता, डॉक्टर सीमा सिंह, सरिता सिन्हा ने भी अपने विचार रखे. मौके पर योग शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में छाया वर्णवाल, सुलेखा कुमारी, पुष्पा देवी, अनुभा देवी, अनीशा मोदी, आरिता देवी, कलावती देवी और किरण देवी शामिल हैं. योग कक्षाएं संचालित करने के लिए ममता कुमारी, अभिलाष सिंह, सरिता वर्णवाल, सरिता पिलानिया, उमा देवी, सुलेखा, शोभा देवी, दीपा गुप्ता, संगीता वर्णवाल, सुनीता देवी, कंचन लता, कलावती देवी, चमेली, लक्ष्मी, रेणु देवी, बबीता, नमिता और अनिता को भी सम्मानित किया गया. रखते हुए महिलाओं से स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक रहने की अपील की. मौके पर योग शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में छाया वर्णवाल, सुलेखा कुमारी, पुष्पा देवी, अनुभा देवी, अनीशा मोदी, आरिता देवी, कलावती देवी और किरण देवी के नाम शामिल है. योग कक्षाएं संचालित करने के लिए ममता कुमारी, अभिलाष सिंह, सरिता वर्णवाल, सरिता पिलानिया, उमा देवी, सुलेखा, शोभा देवी, दीपा गुप्ता, संगीता वर्णवाल, सुनीता देवी, कंचन लता, कलावती देवी, चमेली, लक्ष्मी, रेणु देवी, बबीता, नमिता और अनीता को भी सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola