तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भार��� संगठन के तत्वाधान में ग्रैंड सूर्या होटल में तीन दिवसीय योग शिविर की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,झुमरीतिलैया पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत संगठन के तत्वाधान में ग्रैंड सूर्या होटल में तीन दिवसीय योग शिविर की शुरुआत की गयी. शिविर का उद्घाटन युवा भारत के केंद्रीय प्रभारी परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के शिष्य स्वामी विश्व देव स्वामी कौशलदेव, प्रदीप कुमार सुमन, योगा प्रशिक्षक सुषमा सुमन ने संयुक्त रूप से किया. शिविर के प्रथम दिन स्वामी कौशलदेव योगाभ्यास कराया. उन्होंने कहा कि तन को मन को स्वस्थ रखने के लिए सुबह-सुबह 2 घंटे योगाभ्यास जरूर करें, जो 24 घंटे में से 2 घंटे अपने तन मन को देता है तो सभी यदि व्याधियों से निर्मित होकर 22 घंटे घर परिवार बिजनेस व्यापार वह सगे संबंधियों को दे सकता है. उन्होंने कहा की आज का युवा डिप्रेशन मानव मानसिक रोगों का शिकार होता जा रहा है, इसलिए योग से जुड़कर अपनी समस्याओं रोगों से निजात हो सकता है, और युवा योग से अपनी शक्तियों को जाग कर स्वस्थ और समृद्धिशाली होकर घर परिवार मानवता की और राष्ट्र की सच्ची सेवा कर सकता है. जिले में कम उम्र के युवा लोग डिप्रेशन में आकर अपनी जिंदगी को समाप्त कर लेते हैं, यह बहुत ही चिंता का विषय है, इसलिए योग करना बहुत जरूरी है. इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को योग के सराहनीय प्रदर्शन से उन्हें मोमेटो देकर सम्मानित किया. मौके पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी डिलो साव, पतंजलि जिला प्रभारी राम पुकार, प्रदीप कुमार सुमन, डॉ. जयप्रकाश वर्णवाल, सूर्य नारायण मोदी, नरेंद्र मोदी, सुभाष गुप्ता, गोपाल शर्मा, राजेंद्र वर्णवाल, सुभाष मोदी, रामकिशोर शर्मा, राजेश वर्मा, रामचंद्र यादव, राजकुमार, सुधीर कुमार, शंकर केसरी के अलावे मंजू देवी, रीना देवी, संगीता देवी, पूनम वर्णवाल, ज्योति वर्णवाल, नमिता देवी, नीलू देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola