हनुमान मंदिर के पास से मूक-बधिर किशोर लापता, सनहा दर्ज

Updated:
विज्ञापन
कोड ओके: हनुमान मंदिर के पास से मूक-बधिर किशोर लापता, सनहा दर्ज

कोडरमा के झुमरीतिलैया में हनुमान मंदिर के पास से 11 वर्षीय मूक-बधिर किशोर लापता. परिजनों ने तिलैया थाना में दर्ज कराई शिकायत, तलाश जारी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. कोडरमा स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक मूक-बधिर किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में परिजनों ने तिलैया थाना में आवेदन देकर बच्चे की तलाश की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, मूल रूप से भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र निवासी और वर्तमान में रेलवे में की-मैन के पद पर कार्यरत ओम प्रकाश राय का 11 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे हनुमान मंदिर के पास से लापता हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों ने बताया कि आदित्य मूक-बधिर है और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है. पिता ने तिलैया थाना पुलिस से बच्चे की शीघ्र बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola