कोयला लोड मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग
मालगाड़ी के डिब्बे से उठता धुआं. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया, कोई जनहानि नहीं हुई.
झुमरीतिलैया : बरकाकाना से बाढ़ जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन में मंगलवार रात आग लगने से कोडरमा रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही आरपीएफ, रेलवे अधिकारियों और अग्निशमन दल ने संयुक्त अभियान चलाकर आग पर काबू पा लिया. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-7 पर पहुंची मालगाड़ी की लोको संख्या 43131 से जुड़े एक कोयला लदे वैगन से धुआं निकलता देखा गया.
इससे पहले सरमाटांड़ के पास भी वैगन से धुआं उठने की सूचना रेलवे को मिली थी. सूचना पर आरपीएफ, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन, ट्रेन मैनेजर धनंजय कुमार और अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची. मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए