जीवन पद्धति को संतुलित करने का शक्तिशाली साधन है योग

Updated:
विज्ञापन
जीवन पद्धति को संतुलित करने का शक्तिशाली साधन है योग

पॉलिटेक्निक कॉलेज में योग जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में योग जागरूकता कार्यक्रम कोडरमा. राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व संस्थान के प्राचार्य अयोध्या कुमार ने किया. कार्यक्रम का संयोजन व्याख्याता संतोष कुमार व मनोज यादव ने किया. मौके पर हरिद्वार से आये युवा भारत के केंद्रीय प्रभारी स्वामी विश्वदेव महाराज तथा कौशल देव महाराज ने छात्र-छात्राओं को योग की महत्ता से अवगत कराया. योग प्रशिक्षक सुषमा सुमन, प्रदीप सुमन ने भी योग की जानकारी दी. स्वामी विश्वदेव महाराज ने कहा कि योग मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन पद्धति को संतुलित करने का एक शक्तिशाली साधन है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वयं को और देश को सशक्त बनायें. कौशल देव महाराज ने कहा कि आत्मविश्वास, एकाग्रता और मानसिक शांति के लिए योग का नियमित अभ्यास अत्यंत आवश्यक है. योग प्रशिक्षक सुषमा सुमन ने छात्रों को योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण सूत्र बताये. मौके पर संस्थान के व्याख्याता संजय कुमार, अखिलेश कुमार, मनोरंजन कुमार, हीरालाल कुमार, शाहीन अथर, कर्मचारी आदित्य भगत, चंदन पासवान, विक्की यादव, रेणु देवी, रेखा देवी सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola