महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका में आना जरूरी : विधायक

लोकाई पंचायत भवन स्थित खेल मैदान में चाइल्ड लेबर फ्री माइका बाल मित्र ग्राम कार्यक्रम तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुरक्षा, समानता व न्यायपूर्ण समाज की रचना के लिए आधी आबादी के बढ़ते कदम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया़
कोडरमा. लोकाई पंचायत भवन स्थित खेल मैदान में चाइल्ड लेबर फ्री माइका बाल मित्र ग्राम कार्यक्रम तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुरक्षा, समानता व न्यायपूर्ण समाज की रचना के लिए आधी आबादी के बढ़ते कदम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया़ उद्घाटन विधायक डॉ नीरा यादव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रिंकी कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष कुमार, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, बीडीओ कोडरमा मनोज कुमार रवि, जिप सदस्य लक्ष्मण यादव, शांति प्रिया, यूथ लीडर छाया कुमारी व बाल विवाह रोकथाम मामले की ब्रांड एंबेसडर राधा पांडेय ने किया. मौके पर विधायक डॉ नीरा ने कहा कि एक विकसित समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका में आना जरूरी है़ हमारे क्षेत्र की बालिकाएं शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर कर रहीं हैं, जो नारी शक्ति के नेतृत्व में आने का सकारात्मक संदेश है़ महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण से सशक्त भारत का निर्माण होगा़ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की ने कहा कि समाज में महिलाओं व किशोरियों को समानता, सुरक्षा व न्याय दिलाने के लिए जिला प्रशासन और सरकार प्रतिबद्ध है़ बाल पंचायत की पूर्व मुखिया छाया कुमारी ने कहा कि सौ साल पहले तक दुनिया के कई विकसित और विकासशील देशों में महिलाओं के अधिकार बहुत ही सीमित थे. उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं था. संगोष्ठी में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रिंकी कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष कुमार ठाकुर, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, बीडीओ, जिप सदस्य लक्ष्मण यादव, शांति प्रिया, अर्चना ज्वाला, सुमन जायसवाल, उमेश यादव, उमा देवी व देवंती ने भी अपने विचार रखे. संगोष्ठी का संचालन मो आरिफ अंसारी व धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार ने किया़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




