मतदाता गहन पुनरीक्षण पर नजर रखेंगे कार्यकर्ता : झामुमो

Updated:
विज्ञापन
मतदाता गहन पुनरीक्षण पर नजर रखेंगे कार्यकर्ता : झामुमो

झामुमो जिला समिति की बैठक सोमवार को माहुरी धर्मशाला में हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. झामुमो जिला समिति की बैठक सोमवार को माहुरी धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने की. संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया. बैठक में मुख्य रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव मौजूद थे. पूर्व विधायक जानकी यादव ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण पर कार्यकर्ता नजर रखें. जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने बीएलओ 2 तथा बूथ कमेटी का गठन कर जिला समिति को देने का निर्देश दिया. बैठक में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर गंगा प्रसाद यादव, इस्लाम अंसारी, संजय पांडेय, रवींद्र शांडिल, अशोक कुमार, मो खलील, संजय सजान, अशोक सिंह, गणेश राय, विश्वनाथ राय, कामेश्वर भारती, दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप चौधरी, धीरज चंद्रवंशी, उमेश यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola