जिले में फल उत्पादन बढ़ाने को लेकर पहल

Updated:
विज्ञापन
जिले में फल उत्पादन बढ़ाने को लेकर पहल

समाहरणालय स्थित सभागार में क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (पलाश) के तत्वावधान में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त रवि जैन ने की. डीडीसी श्री जैन ने कहा की यह सम्मेलन मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत उत्पादन फलोत्पादों के विपणन और उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है. ऐसे आयोजनों से उत्पादकों और बाजार के बीच की दूरी कम होगी और लोगों को आत्मनिर्भरता में बढ़ावा मिलेगा. मौके पर जिले के किसान, उत्पादक समूह व विक्रेता आदि मौजूद थे.

चर्चा के बाद अनुमोदित सूची को मिली स्वीकृति

कोडरमा बाजार. डीडीसी रवि जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए जिला स्तरीय नामांकन समिति की बैठक बुलायी गयी. बैठक में प्रखंड स्तर से प्राप्त नामांकन संबंधी अनुमोदित सूची पर विस्तार से चर्चा की गयी और सर्वसम्मति से उसे स्वीकृति प्रदान की गयी. इस दौरान बताया गया कि प्रखंडों में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6, 7, 8 और 9 वर्ग में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी़ मौके पर डीइओ अविनाश राम, सांसद व विधायक प्रतिनिधि आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola