सर्पदंश से महिला गंभीर, कोडरमा रेफर
Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया
विज्ञापन
सतगावां. सिहास में सोमवार को सर्पदंश से एक महिला गंभीर हो गयी. महिला की पहचान सिहास निवासी 32 वर्षीया ललिता देवी के रूप में की गयी. बताया गया कि सोमवार को ललिता देवी अपने घर के पास रखी जलावन लकड़ी को उठा रही थी. इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया. परिजन व ग्रामीण उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया.
होटल में आग लगने से हजारों का नुकसान
झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित तिलैया बस्ती बिरहोर टोला के पास संचालित एक झोपड़ीनुमा होटल में रविवार की रात आग लग गयी. आग लगने से होटल में रखा कई सामान जल कर नष्ट हो गया. अंदर बंधी दो बकरियां भी मर गयी. इस घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ. संचालिका पिंकी देवी बताया कि रविवार रात करीब दस बजे बिरहोर टोला का एक युवक आया और ऑमलेट बनाने की जिद्द करने लगा़ देर रात होने की बात कह कर वह घर चली गयी. सुबह लोगों ने सूचना दी कि ढाबा जलकर राख हो चुका है. महिला ने आशंका जतायी है कि उक्त युवक ने ही आग लगायी होगी़प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










