पत्नी ने अवैध संबंध का किया विरोध तो हो गयी हत्या, मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2022 1:51 PM
40 वर्षीया राधा देवी (पति दिलीप सिंह) का शव गांव के बगल नवादा स्थित तेतरियाडीह के एक सरकारी कूप से बरामद होने के मामले में केस दर्ज किया गया है़
थाना क्षेत्र की लतवेधवा निवासी 40 वर्षीया राधा देवी (पति दिलीप सिंह) का शव गांव के बगल नवादा स्थित तेतरियाडीह के एक सरकारी कूप से बरामद होने के मामले में केस दर्ज किया गया है़ दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि विवाहिता अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करती थी, इसलिए उसकी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया़ पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है़
जानकारी के अनुसार, बुधवार को लतबेधवा निवासी राधा देवी का शव कुएं से मिला था़ इस मामले को लेकर मृतका के मायके वाले बागोडीह सरिया जिला गिरिडीह से लतबेधवा पहुंचे. पूजा देवी ने थाना में आवेदन दिया है़ आवेदन में कहा गया है कि राधा देवी की हत्या उसकी गोतनी ललिता देवी (पति स्व सुरेंद्र सिंह), पंचायत प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह (पिता पुना सिंह) ने की है़
आवेदन मे पूजा देवी ने कहा है कि राधा देवी के पति दिलीप सिंह का संबंध अपनी भाभी ललिता देवी के साथ था़, जिसका राधा हमेशा विरोध करती थी़ इस बाबत कई बार पंचायत भी हुई़ और इसी बात को लेकर राधा का पति दिलीप लड़ाई झगड़ा कर बाहर चला गया़ इसी खुन्नस में उसकी गोतनी व अजय सिंह आदि ने एक साजिश के तहत राधा की हत्या कर दी और शव को कुआं में फेंक दिया़, जिसे पुलिस ने बरामद किया है़ पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










