कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण

सिहास स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

सतगावां. शिवपुर पंचायत के सिहास स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाईक, सीओ केशव प्रसाद चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, राशन कार्ड, सार्वजनिक पेंशन योजना आदि विभागों का स्टॉल लगाये गये. इसमें आधार कार्ड संशोधन 10, जन्म प्रमाण पत्र 21, मृत्यु प्रमाण पत्र चार, वृद्धापेंशन 10, दिव्यांग पेंशन एक, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 78, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना एक, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना-17, राशन कार्ड संबंधित दो, स्वास्थ्य जांच के 70, आयुष्मान कार्ड के आवेदन-22, आवासीय प्रमाणपत्र एक, जाति प्रमाणपत्र पांच, आय प्रमाण पत्र एक, बिरसा सिंचाई कूप एक, मनरेगा 23, आवास योजना 42, सहकारिता विभाग 12 अन्य विभागों के दर्जनों आवेदन आये. आंगनबाड़ी की सेविकाओं की ओर से हरी सब्जियों के स्टॉल लगाये गये. जेएसपीएलएस की ओर से स्टॉल लगाकर मडुआ के बिस्कुट व अरहर का दाल बेचे गये. मौके पर बीपीओ मुकुंद श्रीवास्तव, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनिल श्रीवास्तव, पंचायत सचिव अंशुमान कुमार, मुखिया मनीषा कुमारी, पंचायत समिति ज्योति कुमारी, उपमुखिया आश्विन कुमार, रोजगार सेवक ब्रजेश कुमार, एएनएम बेबी कुमारी, अजय कुमार, संगीता कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, विपुल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola