कोडरमा में भटक रहे हाथी से ग्रामीण में दहशत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
कोडरमा में भटक रहे हाथी से ग्रामीण में दहशत

गांवों में दो दिन तक हाथी के उत्पात के बाद दहशत का माहौल है. वन विभाग भी हाथी को खदेड़ने में नाकाम रहा.

विज्ञापन

जयनगर. जयनगर (कोडरमा) थाना क्षेत्र के कटिया पंचायत अंतर्गत मनीडीह, झलकडीह व घरौंजा पंचायत के मुसौवा, करमाटांड़ समेत आसपास के गांवों में दो दिन तक हाथी के उत्पात के बाद दहशत का माहौल है. वन विभाग भी हाथी को खदेड़ने में नाकाम रहा. ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की ओर से जब इसे भगाया जाता है, तो वह बराकर नदी के किनारे जंगल में घुस जाता है. कुछ देर बाद में पुन: जंगल से निकल आता है. इसी हाथी ने रविवार को पिसपिरो निवासी ननकू यादव को कुचलकर मार डाला था. इस घटना के बाद वन विभाग ने लोगों से अपील की कि रात के अंधेरे में घर से बाहर नहीं निकलें. सुबह और शाम को खुले में शौच नहीं जायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola