जयनगर में वाहन चेकिंग अभियान, कई पर जुर्माना
Updated at : 09 Oct 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन

थाना गेट के समीप गुरुवार को यातायात विभाग की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
जयनगर. थाना गेट के समीप गुरुवार को यातायात विभाग की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी सलाउद्दीन खान ने किया. इस दौरान नियमों का पालन नहीं करनेवाले दोपहिया सहित दर्जनों वाहनों को जब्त किया गया. वाहन जांच के दौरान कई वाहन चालकों के पास हेलमेट, लाइसेंस, इंश्योरेंस व अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं पाये गये. मौके पर डीटीओ कार्यालय से अभिषेक मरांडी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. अभियान के दौरान करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




