प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे चाचा नेहरू: प्रो राणा

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 14 Nov 2025 9:58 PM

विज्ञापन

बाघमारा स्थित आदर्श शिशु प्लस टू विद्यालय में बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

जयनगर. बाघमारा स्थित आदर्श शिशु प्लस टू विद्यालय में बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. विद्यालय के प्राचार्य, निदेशक, शिक्षक सहित विद्यार्थियों ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये. विद्यार्थियों के बीच भाषण, वाद-विवाद, गीत-संगीत प्रतियोगिताएं हुई. नेहरू की जीवनी पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय छात्रों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रो दशरथ प्रसाद राणा ने कहा की इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा बाहर निकलती है. सफल छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर निदेशक रामदेव प्रसाद यादव, उप-प्राचार्य लक्ष्मण यादव, महेश्वर पांडेय, पिंटू कुमार पांडेय, विनोद यादव, प्रकाश यादव, सुभाष चंद्रा, सिकंदर यादव, श्याम सुंदर यादव, सतीश रंजन, सुजीत राज, विक्रम पांडेय, सकलदेव साव, राजेश दास, महानंद राणा, दिवाकर राणा, प्रियंका कुमारी, अनु कुमारी, माया कुमारी, श्वेता कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे. संचालन शिक्षक रंजीत सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola