तीन खिलाड़ियों का चयन अंडर 16 जोनल क्रिकेट टीम में
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 9:25 PM
जोनल मैच पांच अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच खेले जायेंगे.
कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे झारखंड से बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंडर 16 के खिलाड़ियों को जोनल टीम में जगह दी गयी है. कोडरमा से तीन खिलाड़ी प्रेम कुमार राणा (सेक्रेड हार्ट स्कूल), फरहान अली (झारखंड पब्लिक स्कूल) और हमजा समीर (मॉडर्न पब्लिक स्कूल) के छात्र जोनल टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं. उल्लेखनीय है कि कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर 14 और अडंर 16 के खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलता है. टूर्नामेंट में बेहतर खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को कैंप में शामिल कराया जाता है और फिर कैंप में भी बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों से जिला का टीम बनता है. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि जेएससीए द्वारा जोनल मैच कराये जाने का अच्छा निर्णय लिया गया है. जोनल मैच पांच अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच खेले जायेंगे. खिलाड़ियों को चार अप्रैल को जेएससीए स्टेडियम में रिपोर्ट करनी है. जिला से तीन खिलाड़ियों के जोनल टीम में चयन पर जिला में हर्ष का माहौल है. हर्ष व्यक्त करने वालों में अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, कृष्णा बरहपूरिया, डॉ. उपेंद्र भदानी, उमेश सिंह, आलोक पांडेय ,विनोद विश्वकर्मा, पंकज सिंह, सोनू खान, सुरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कौशिक, ओम प्रकाश, तहसीन हुसैन, मुकेश प्रभाकर, जय पांडेय ,राकेश पांडेय ,महेश भारती, विशाल प्रसाद, सुमन कुमार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










