पैसा नहीं आने से प्रखंड कार्यालय पहुंच गयीं हजारों महिलाएं

Published by : PRAVEEN Updated At : 22 Mar 2025 9:43 PM

विज्ञापन

जिले में मंईयां सम्मान योजना का पैसे बैंक खाता में नहीं आने से परेशान हजारों महिलाएं शनिवार को प्रखंड कार्यालय कोडरमा पहुंच गयीं.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. जिले में मंईयां सम्मान योजना का पैसे बैंक खाता में नहीं आने से परेशान हजारों महिलाएं शनिवार को प्रखंड कार्यालय कोडरमा पहुंच गयीं. ऐसे में वहां अफरा-तफरी मच गयी. भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा़ दरअसल, महिलाओं को जानकारी मिली थी कि शनिवार की सुबह 11:30 से शाम पांच बजे तक प्रखंड कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा़ इसमें जिन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना का पैसे नहीं आ रहे है, उसके आवेदन में हुई त्रुटि में सुधार किया जायेगा. सर्वर फेल होने के कारण उनका काम नहीं हो सका. शिविर के आयोजन को लेकर किसी भी तरह की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गयी थी. इस वजह से भीड़ को काबू करना मुश्किल हो गया. ऐसे में पुलिस प्रशासन की सहायता से भीड़ पर काबू पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola