खदान में डूबी महिला का दूसरे दिन भी पता नहीं चला

Updated:
विज्ञापन
खदान में डूबी महिला का दूसरे दिन भी पता नहीं चला

एनडीआरएफ की टीम ने की खोजबीन

विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम ने की खोजबीन : सुबह में आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए रोड जाम किया डोमचांच. काराखूट की बंद पड़ी एक खदान में डूबी महिला का अब तक पता नहीं चल पाया है. महिला की खोजबीन नहीं होने से नाराज कुछ लोगों ने रविवार सुबह कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग कुछ देर के लिए जाम रखा. हालांकि प्रशासन की पहल पर तुरंत जाम हटा लिया गया. जाम कर रहे लोगों ने प्रशासन से महिला की खोजबीन करने की मांग की. इधर, दिन के करीब 11 बजे एनडीआरएफ की 26 सदस्यीय टीम महिला की खोजबीन के लिए पहुंची. टीम ने दिनभर खदान के अंदर महिला की खोज की. हालांकि शाम तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया, फिर अभियान को रोक दिया गया. टीम के पदाधिकारी के अनुसार, सोमवार को एक बार फिर महिला की खोजबीन का प्रयास किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह को कपड़ा धोने के क्रम में पैर फिसल जाने से महिला संगीता देवी (पति विजय सिंह) बंद पड़ी खदान में डूब गयी थी. दूसरे दिन भी घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ रही. वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola