पुनपुन नदी उफान पर, पटना-गया रेल ट्रैक पर संकट: कोडरमा रूट की कई ट्रेनें रद्द तो कई के रूट डायवर्ट

Updated:
विज्ञापन

पुनपुन नदी उफान पर, कोडरमा रूट की कई ट्रेनें रद्द ( सांकेतिक तस्वीर)

पुनपुन नदी के पुल संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने से पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

विज्ञापन

सुजल भदानी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इंजीनियरिंग विभाग की सलाह पर 4 सितंबर की रात से पुल संख्या-21 की डाउन लाइन पर अगले आदेश तक रेल परिचालन निलंबित कर दिया गया है.

इसका असर कोडरमा से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों पर भी पड़ा है. रेलवे ने 7 सितंबर को कई मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. वहीं कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है.

पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का बदला मार्ग

मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनों में 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस भी शामिल है. यह ट्रेन 7 सितंबर को अपने नियमित मार्ग के बजाय बरकाकाना, राजगीर, तिलैया, पहाड़पुर, बनाही, पटना और गया होते हुए कोडरमा पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन हटिया की ओर रवाना होगी. इसी तरह 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. वापसी में यह ट्रेन बनाही, तिलैया, राजगीर, बरकाकाना, कोडरमा, गया और पटना होकर चलेगी.

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील

मार्ग में बदलाव के कारण कोडरमा के यात्रियों को भी यात्रा से पहले ट्रेन के निर्धारित समय और मार्ग की जानकारी लेने की सलाह दी गयी है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.

ये भी पढ़ें: कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? चुनाव से लेकर छात्र आंदोलन तक, हर मोर्चे पर JMM के लिए बने 'संकटमोचक'

आगे भी हो सकता है बदलाव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पुनपुन नदी के जलस्तर और पुल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. परिस्थितियों को देखते हुए आगे भी ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जा सकता है. यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले रेलवे से अपडेट लेने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola