जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा सतगावां, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

जन्माष्टमी जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

सतगावां में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई और मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सतगावां(कोडरमा). प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पूजा समितियों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर भव्य पंडाल बनाए गए, जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाल गोपाल को भोग लगाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

वहीं शनिवार को प्रखंड में ढोल बाजे और गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. खुट्टा से शुरू हुई शोभायात्रा कलीडीह, बासोडीह बस स्टैंड, समलडीह, बरियारडीह और रामडीह समेत कई इलाकों में घूमी. शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री कृष्णा और भक्ति गीतों के जयकारों से गुंजायमान रहा.

कई स्थानों पर हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

उत्सव के दौरान खुट्टा, कलीडीह, मरचोई मोड़ और बासोडीह गोहाल सहित कई स्थानों पर पारंपरिक मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें: इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा ने सहेली सेंटर में आयोजित किया विशेष सम्मान समारोह

भक्ति जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

शाम 7:00 बजे से भव्य भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता सुभाष यादव उपस्थित रहे, जिनका स्थानीय लोगों और पूजा कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया.

बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु हुए शामिल

इसके अलावा शोभायात्रा और पूजन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, सुजीत यादव, मुखिया अमर कुमार, श्रीकांत यादव, विनोद यादव, शैलेंद्र यादव, शंकर यादव, समाजसेवी अमित अग्रवाल, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, अभय कुमार, राजेश कुमार, देवनंदन यादव, प्रमोद कुमार और सहदेव कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए.

मटका | Prabhat Khabar Network
मटका | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola