टीबी मरीजों की मदद को आगे आए कोडरमा के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, दो मरीजों को लिया गोद
अस्पताल के बाहर डॉक्टर, मरीज व परिजन | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने निक्षय मित्र बनकर दो टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पौष्टिक फूड बास्केट प्रदान की.
कोडरमा. टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के तहत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने वर्ष 2024 की भांति एक बार फिर निक्षय मित्र बनकर दो टीबी मरीजों को गोद लिया तथा उन्हें फूड बास्केट प्रदान की.
आपके शहर में
नियमित दवा और स्वास्थ्य जांच की दी सलाह
डॉ रमण ने मरीजों और उनके परिजनों को नियमित रूप से दवाओं का सेवन करने, पौष्टिक आहार लेने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी.
टीबी मरीजों के पोषण सहयोग की अपील
उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, आम नागरिकों समेत अन्य संस्थानों से अपील की कि वे टीबी मुक्त भारत ऐप के माध्यम से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान करने में अपनी भागीदारी निभायें.
मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी
मौके पर अखिलेश कुमार, दीपेश कुमार, सालिक जफर, आदित्य कुमार, मुकेश कुमार, प्रतिभा नारायण, वंदना सिंह आदि मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में तेज रफ्तार कार ने 9 वर्षीय बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए