हर बरसात में जलजमाव से बेहाल भादोडीह, पार्षद ने नाला निर्माण के लिए मांगी रेलवे से NOC

Updated:
विज्ञापन

गंदगी का अंबार. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के वार्ड 16 में जल जमाव से परेशान पार्षद साफिया प्रवीण ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से नाला निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. वार्ड नंबर 16 के भादोडीह मोहल्ले में जलजमाव की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद साफिया प्रवीण ने नगर परिषद से लेकर केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी तक गुहार लगायी है. मामले में सांसद, नगर परिषद अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पार्षद साफिया प्रवीण ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में भादोडीह मोहल्ले का लगभग आधा हिस्सा जलजमाव की चपेट में आ जाता है. इससे स्थानीय लोगों को आवागमन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने मोहल्ले में जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है.

पार्षद ने कहा कि यदि रेलवे की जमीन से संबंधित कारणों से नाला निर्माण में बाधा आ रही है, तो रेलवे से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) दिलाने की पहल की जाये, ताकि जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके. उन्होंने कहा कि हर साल बरसात में होने वाली परेशानी से लोगों को निजात दिलाने के लिए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था जरूरी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola