कोडरमा सैनिक स्कूल में Teacher's Day की धूम, गुरु वंदना से भाव-विभोर हुए सैन्य छात्र

Updated:
विज्ञापन

डॉ सर्वपल्ली को नमन करते मुख्य अतिथि. | Prabhat Khabar Network

सैनिक स्कूल तिलैया में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

विज्ञापन

कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया के प्रांगण में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर गुरु-भक्ति और गुरु-शिष्य परंपरा के पवित्र भावों से सराबोर रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारतीय थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी सह प्राचार्य कर्नल एस मोहनराव आर, उप प्राचार्य विंग कमांडर संजीव शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक, शिक्षकों एवं छात्रों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर विद्यालय परिवार ने अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक ने सैन्य छात्रों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला. प्राचार्य कर्नल एस मोहनराव आर ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन में मार्गदर्शन देने वाले सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की बात कही. उन्होंने छात्रों को जीवनपर्यंत मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी के सम्मान की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया.

मुख्य सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सैन्य छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत में प्रस्तुत सरल और भावपूर्ण गुरु वंदना ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola