ऑपरेशन क्रैकडाउन में 27 जगहों पर छापेमारी, 52 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

पकड़े गये लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 52 लोगों को पकड़ा. पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर सभी को परिजनों को सौंपा.

विज्ञापन

कोडरमा. कोडरमा पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर कोडरमा पुलिस ने रविवार देर रात जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया. अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, अवैध रूप से जमावड़ा लगाने और नशापान करने वाले 52 लोगों को हिरासत में लिया गया. अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक ने की. पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 27 स्थानों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान कोडरमा थाना क्षेत्र से सात, तिलैया से 14, मरकच्चो से आठ, जयनगर से 10, डोमचांच से छह, चंदवारा से दो, तिलैया डैम ओपी से तीन और ढाब थाना क्षेत्र से दो लोगों को हिरासत में लिया गया. अभियान के दौरान आठ मोटरसाइकिल और दो स्कूटी भी बरामद की गयी. पुलिस ने हिरासत में लिये गये सभी लोगों को सख्त हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया. उन्हें भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और नशापान नहीं करने की चेतावनी दी गयी.

विज्ञापन

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसपी पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा कि जिले में शांति और भयमुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि कोडरमा पुलिस अपराधमुक्त और भयमुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है. आम लोग निर्भिक होकर जीवन-यापन कर सकें, इसके लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola