तिलक और पुष्पगुच्छ से शिक्षकों का सम्मान, कौंडिन्य स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया के कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्राचार्य शैलेश कुमार ने शिक्षकों को जीवन का मार्गदर्शक बताया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. आश्रम रोड स्थित कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. विद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व भी प्रस्तुत किया गया. समारोह का शुभारंभ विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य शैलेश कुमार ठाकुर, सीइओ विक्रांत सिंह, उप-प्राचार्या सुमन सिंह और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कक्षा आठ की छात्राएं आराध्या सिंह और अंजनी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया.

प्राचार्य शैलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं. सीइओ विक्रांत सिंह और उप-प्राचार्या सुमन सिंह ने छात्रों के प्रयास की सराहना की. अंत में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola