ePaper

होली पर विधि-व्यवस्था का रखें ध्यान: पुलिस

Updated at : 01 Mar 2026 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
होली पर विधि-व्यवस्था का रखें ध्यान: पुलिस

होली को लेकर नवलशाही थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

मरकच्चो. होली को लेकर नवलशाही थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमन कुमार ने की. संचालन मसमोहना पसंस विजय सिंह ने किया. बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व रमजान आपसी सौहार्द्र के साथ मनाने का निर्णय लिया. लोगों ने त्योहार पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की. थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान ऐसा कोई नाम नहीं करें, जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्ती तेज रहेगी. डीजे पर अश्लील गाना नहीं बजाना है. डोमचांच बीडीओ भोला पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा त्योहारों को लेकर गाइडलाइन जारी की गयी है, जिसका पालन करना जरूरी है. मौके पर सीओ रवींद्र पांडेय, पप्पू यादव, पिंटू यादव, मिस्टर यादव, मदनमोहन सिंह, धीरेंद्र सिंह, शंकर साव, हरदेव साव, दशरथ यादव, कलीमुद्दीन अंसारी, अशरफ अंसारी, कमलेश शर्मा, एसआई मदन मिश्रा, एसआई शांति भूषण, एसआई सुकर टोप्पो, एएसआई राजीव सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की खास नजर

कोडरमा बाजार. होली को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर थाना प्रभारी विकास पासवान ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और शांति का प्रतीक है. शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनायें. थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. मौके पर नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू, एसआई रोहित कुमार सिंह, मनोज कुमार झुन्नु, अजय पांडेय, संतोष चंद्रवंशी, संजय पासवान, मो अली, इलयास अंसारी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola