धूमधाम से मना द रामेश्वर वैली स्कूल का स्थापना दिवस

द रामेश्वर वैली स्कूल का वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.
कोडरमा. द रामेश्वर वैली स्कूल का वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रमेश हर्षधर, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष सिन्हा, विशाल भदानी, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की निदेशिका संगीता शर्मा, ऊर्जा फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्भू वर्णवाल, प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बीएनपी वर्णवाल, आरवीएस के निदेशक प्रवीण मोदी, प्राचार्या रश्मि बरनवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. संचालन शिक्षिका एकता तिवारी व विकास यादव ने संयुक्त रूप से किया. निदेशक प्रवीण मोदी एवं प्राचार्या रश्मि वर्णवाल ने सभी अतिथियों को एक पौधा और अंग वस्त्र देकर स्वागत और सम्मानित किया. कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें श्रेयांशी,आर्या, रिधिमा, आरुषि और सौम्या थी. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का मुख्य मूलमंत्र शिक्षा है. उन्होंने कहा कि द रामेश्वर वैली स्कूल क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा स्मार्ट तरीके से प्रदान कर रही है जो गर्व करने वाली बात है. उन्होंने विद्यालय के निदेशक व प्राचार्या को बधाई देते हुए कहा कि जिले में शिक्षा की अलख जलाने के लिए विद्यालय चलाना अपने आप में महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित कार्य है. विशिष्ट अतिथि रमेश हर्षधर ने विद्यालय की तारीफ करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास की बात कही. निदेशक प्रवीण मोदी ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि हम निरंतर बच्चों और अभिभावकों को बेहतर शिक्षा साथ साथ बेहतर वातावरण देते रहेंगे ताकि हमारे बच्चे जिस जगह भी जायें. वहां अपने विद्यालय एवं माता पिता की एक पहचान बनें. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की छात्र- छात्राओं के अलावा शिक्षक सूरज प्रताप, अनिल पाण्डेय, विकाश, संतोष पांडेय, सुदय कुमार, धीरज, संदीप, नागेंद्र, शिक्षिकाओं में सिम्मी, श्रुति, दिव्या, साची, सीमा, सृष्टि, राजनंदिनी, रानी, स्वेता, निकिता, श्रुति चौहान ने योगदान दिया. मौके पर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, के एस एच के निदेशक विशाल सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




