इलाके में चर्चा का विषय रहा हत्या का मामला
Published by :VIKASH NATH
Published at :15 Apr 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के घरवरियावर में बुधवार की सुबह सात वर्षीय बालक का शव कुएं से बरामद होने व बाद में उसकी हत्या की बात सामने आने पर पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा़
विज्ञापन
प्रतिनिधि
डोमचांच. थाना क्षेत्र के घरवरियावर में बुधवार की सुबह सात वर्षीय बालक का शव कुएं से बरामद होने व बाद में उसकी हत्या की बात सामने आने पर पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा़ मृतक आर्यन कुमार पिता पवन यादव के मुंह में चोट के निशान थे़ ऐसे में पुलिस को शुरू से संदेह था कि बालक की हत्या की गयी है़ हालांकि, संदेह के घेरे में आये फूफा अशोक यादव व मां विलवा देवी उर्फ उर्मिला से हुई पूछताछ के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ़ इससे पहले पूरे मामले को दूसरा मोड़ देने का प्रयास हुआ़ मां ने देर रात अपने बच्चे का अपहरण की कहानी रची और इसे परिजनों के साथ ही पुलिस को भी बताया़ वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग व मृतक बच्चे के नाना व मामा हत्या का संदेह दादा-दादी, पिता व फूफा पर जता रहे थे़ मामले को संपत्ति विवाद से जोड़ कर भी देखा जा रहा था, पर पुलिस पूछताछ में अवैध संबंध की बात सामने आयी. दरअसल, पुलिस ने संदेह के आधार पर बच्चे के फूफा व अन्य लोगों को हिरासत में लिया़ साथ ही मां को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हुआ़ स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का पिता बाहर रहकर काम करता है़ पिछले करीब डेढ़ वर्ष से वह गांव नहीं आया है़ दादा के घर पर था गृह प्रवेश बता दें कि मामले में पहले हत्या का संदेह दादा ऐनी यादव, दादी व अन्य पर जताया जा रहा था़ लोग इसी तरह की बात कर रहे थे़ मंगलवार को दादा के घर पर गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी था़ हालांकि, जब मामला खुला तो पूरी घटना गांव में चर्चा का विषय बना रहीापहले भी जेल जा चुका है आरोपी फूफा
बताया जाता है कि मृतक बच्चे की मां का जिस फूफा से अवैध संबंध की बात सामने आयी है वह पहले भी जेल जा चुका है़ बगरीडीह निवासी अशोक यादव (फूफा) की पत्नी ने दो वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, इस मामले में वह जेल भी गया था, वह हाल ही में जेल से छूटा है.
——————
बालक की हत्या अवैध संबंध का राज छिपाने के लिए की गई थी़ इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कुंए में डाल दिया गया़ पुलिस पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ़ मृतक के फूफा को गिरफ्तार किया गया है़ साथ ही मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है़ आगे की कार्रवाई चल रही है़ ————अनुदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक कोडरमाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




