बारिश से विवेकानंद कॉलोनी का मुख्य सड़क जलमग्न

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बारिश से विवेकानंद कॉलोनी का मुख्य सड़क जलमग्न

शनिवार को हुई बारिश से एक बार फिर नगर पंचायत की व्यवस्था की पोल खुल गयी.

विज्ञापन

कोडरमा. शनिवार को हुई बारिश से एक बार फिर नगर पंचायत की व्यवस्था की पोल खुल गयी. बारिश के कारण नगर पंचायत कोडरमा के वार्ड 12 स्थित दूधीमाटी मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं विवेकानंद कॉलोनी के लोगों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गयी. लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया. समाजसेवी विनय सिंह ने कहा कि नाली की व्यवस्था बेहतर नहीं होने और नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति हुई है. नाली जाम होने के कारण घुटनों तक पानी आ जाता है. बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है. श्री सिंह ने नगर प्रशासक और उपायुक्त से समस्या का समाधान निकालने की मांग की है. वहीं कॉलोनी के जितेंद्र सिंह, सुनील सिंह, गुड्डू, सुमन प्रसाद, अरविंद कुमार आदि ने बताया कि पानी की निकासी सही तरीके से नहीं होने के कारण मुहल्ले के लोग परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola