ePaper

होनेवाले दूल्हे ने परिजनों संग किया मतदान

Updated at : 13 Nov 2024 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
होनेवाले दूल्हे ने परिजनों संग किया मतदान

विधानसभा चुनाव के दौरान खासा उत्साह देखने को मिला़ इस चुनाव में जहां लोग अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे़ वहीं शादी समारोह का माहौल भी चुनावी जोश में रंगा हुआ नजर आया़

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. विधानसभा चुनाव के दौरान खासा उत्साह देखने को मिला़ इस चुनाव में जहां लोग अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे़ वहीं शादी समारोह का माहौल भी चुनावी जोश में रंगा हुआ नजर आया़ बुधवार को दूल्हा नीतीश जोशी अपने पिता उमेश जोशी, माता बबिता जोशी और भाई हिमांशु जोशी व मानव जोशी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया़ नीतीश ने बताया कि उनके परिवार में सुबह से ही शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी थी, जिसमें जनेऊ का आयोजन भी शामिल था़ इसके बावजूद उन्होंने और उनके परिवार ने लोकतांत्रिक कर्तव्य को प्राथमिकता दी और मतदान केंद्र पर आकर वोट डाला़ नीतीश के साथ उनके दोनों भाइयों ने भी पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान किया़ दोनों भाई हिमांशु और मानव ने बताया कि उन्हें 18 वर्ष का होने के बाद हाल ही में वोट डालने का मौका मिला था, और यह विधानसभा चुनाव उनके लिए पहला अनुभव था़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola