मृत व्यक्ति की हुई शिनाख्त, घायलों का चल रहा है इलाज

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 01 Dec 2025 9:05 PM

विज्ञापन

रविवार की देर रात टैंकर व ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में जान गंवानेवाले व्यक्ति की पहचान छोटेलाल के रूप में हुई है.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार की देर रात टैंकर व ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में जान गंवानेवाले व्यक्ति की पहचान छोटेलाल के रूप में हुई है. वहीं घायलों का इलाज चल रहा है. घायलों में जयनगर निवासी बाले मियां (55) पिता-गुलाम मियां, कारू मियां (60) व गोपी मोदी (25) पिता-रामा मोदी के रूप में की गयी है. ज्ञात हो कि रांची-पटना मुख्य मार्ग के रेलवे ओवरब्रिज बाईपास में बीती देर रात टैंकर और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद धान लदे ट्रैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola