नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जन्म जयंती मनायी

Updated:
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जन्म जयंती मनायी

नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प

विज्ञापन

नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प:::: हेडिंग कोडरमा. आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जन्म जयंती कार्यक्रम सुभाष चौक स्थित नेताजी प्रतिमा स्थल पर सादगी पूर्वक आयोजित किया गया. नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव समिति झुमरी तिलैया के कार्यकारी अध्यक्ष अनूप सरकार एवं महासचिव मनोज सहाय पिंकू ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश राम, समाजसेवी राजेंद्र जायसवाल, बंगाली समिति कोडरमा शाखा अध्यक्ष उत्तम चटर्जी, कोषाध्यक्ष आलोक सरकार, यशपाल सिंह गोल्डन, सुधणय घोष, संदीप मुखर्जी, मनीष सूद ,कमल दत्त, विमल चटर्जी, अरूप मित्रा सहित नगर पर्षद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह, ई रणधीर वर्मा, मिल्टन टंडन, विमल कुमार ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. उल्लेखनीय है कि इसी दिन विभिन्न स्कूलों में सरस्वती पूजा आयोजित की जा रही है, जिसके कारण प्रभात फेरी एवं स्कूलों का कार्यक्रम इस वर्ष नहीं हो सका. झुमरी तिलैया के शारदम्बा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ही कार्यक्रम स्थल पर नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola