ePaper

विद्यार्थियों को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलायी

Updated at : 01 Dec 2024 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलायी

आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में बाल विवाह निषेध जागरूकता अभियान के तहत प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी ने विद्यार्थियों को कम उम्र में विवाह नहीं करने की शपथ दिलायी.

विज्ञापन

कोडरमा. आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में बाल विवाह निषेध जागरूकता अभियान के तहत प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी ने विद्यार्थियों को कम उम्र में विवाह नहीं करने की शपथ दिलायी. प्रधानाध्यापक ने कहा लड़कियों के विवाह का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और लड़कों के विवाह की उम्र 21 वर्ष है. इससे कम उम्र में विवाह कानूनन अपराध है़ कम उम्र में विवाह होने से लड़के और लड़कियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है़ साथ ही उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो जाती है. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा प्रीति कुमारी वर्मा, उपाध्यक्ष पिंटू साव, सदस्य पूजा कुमारी, राधा यादव, छाया देवी, शिक्षक रजनी कुमारी, ईरशाद आलम, संजीत भारती, मंटू कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola