जयनगर में पूजा के उमंग व उल्लास में डूबे विद्यार्थी

कई जगहों पर भव्य पंडाल बनाये गये हैं.
जयनगर. बसंत पंचमी के मौके पर प्रखंड में दर्जनों जगह मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. कई जगहों पर भव्य पंडाल बनाये गये हैं. वीएसवी उच्च विद्यालय परसाबाद और एसपी राजकमल स्कूल मधवाटांड़ में बच्चों ने स्वयं पंडाल का निर्माण किया है. वहीं नेशनल पब्लिक स्कूल परसाबाद, अप्रिशिएबल पब्लिक स्कूल परसाबाद, ज्ञान भारती उवि परसाबाद, कंपिटेंट पब्लिक स्कूल तेतरौन, आदर्श शिशु प्लस टू उवि बाघमारा, आदर्श विद्या मंदिर तिलोकरी, सरस्वती पब्लिक उवि पावर हाउस, एक्सीलेंट स्कूल पावर हाउस, शारदा विद्या मंदिर योगियाटिल्हा, स्वामी विवेकानंद उवि वीरेंद्र नगर, बचपन पब्लिक स्कूल चुटियारो, इंडियन पब्लिक स्कूल चंद्रघटी सहित सभी शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी.
मरकच्चो में सरस्वती पूजा
मरकच्चो. प्रखंड में धूमधाम से सरस्वती पूजा मनायी गयी. पूजा पंडालों व शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गयी. सरस्वती पूजा को लेकर खासकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. जगह-जगह लोगों ने मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की. कई क्लबों द्वारा आकर्षक पंडाल बनाये गये थे. कई पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.शारदा विद्या मंदिर योगियाटिल्हा में विज्ञान प्रदर्शनी
जयनगर. योगियाटिल्हा स्थित शारदा विद्या मंदिर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. इसका शुभारंभ जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया. प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण, जल संकट, विद्युत उत्पादन और यातायात व्यवस्था से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किये. अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गये मॉडल की सराहना की. माैके पर निदेशक बासुदेव गोप, संचालन प्राचार्य विजय कुमार यादव के अलावा सचिन कुमार यादव, सिकेद्र सिंह, सुजीत प्रसाद रजक, रंजीत कुमार रजक, सत्यदेव यादव, इंद्रदेव यादव, राजू शर्मा, वीरेंद्र पंडित, सूरज सिंह, सुनील कुमार रंजन, पूजा राणा, दीपिका कुमारी, किरण देवी, रिंकी देवी, लक्ष्मी कुमारी, संतोषी कुमारी, आजाद अंसारी, श्याम सुंदर यादव, इंद्रदेव यादव, आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




