डिजिटल पंचायत और हेल्प डेस्क पर विशेष जोर

Updated:
विज्ञापन
डिजिटल पंचायत और हेल्प डेस्क पर विशेष जोर

पंचायती राज विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय में मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया.

विज्ञापन

मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

मरकच्चो. पंचायती राज विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय में मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया. शनिवार को प्रशिक्षण का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को शासन-प्रशासन की नवीनतम व्यवस्थाओं, डिजिटल प्रणाली एवं संवैधानिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंदवारा पश्चिमी के मुखिया एवं मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार कुशवाहा तथा ट्रेनर नीता कुमारी द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया. डिजिटल पंचायत और हेल्प डेस्क पर विशेष जोर, डिजिटल पंचायत, ऑनलाइन सेवा प्रबंधन, अभिलेख संधारण एवं पारदर्शिता बढ़ाने के उपायों पर विशेष चर्चा की गयी. पंचायत स्तर पर संचालित डिजिटल हेल्प डेस्क के माध्यम से ग्रामीणों को प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया समझायी गयी. प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि तकनीक के माध्यम से पंचायत की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा सकता है. कार्यशाला में ग्रामीणों के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के अधिकार और कर्तव्यों की भी विस्तृत जानकारी दी गयी. संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा और ग्राम सभा की सशक्त भूमिका पर बल दिया गया. मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि पंचायत व्यवस्था तभी मजबूत होगी जब प्रतिनिधि अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे तथा डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग करेंगे. ट्रेनर नीता कुमारी ने प्रतिभागियों को योजनाओं के क्रियान्वयन, लेखा-जोखा संधारण एवं रिपोर्टिंग प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के व्यावहारिक तरीके बताए. मौके पर मुखिया वेदु साव, रंजीत कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola