मरकच्चो में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

टेम्पू पर सवार घायल. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मरकच्चो: नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनों पक्षों से थाना में आवेदन दिया गया है.
घायलों की पहचान सावित्री देवी पति बाबूलाल साव, बाबूलाल साव पिता स्व. कलेश्वर साव, रेखा कुमारी पिता बाबूलाल साव, नरेश साव पिता बाबूलाल साव, मनीष साव पिता वीरेंद्र साव, अनीश साव पिता वीरेंद्र साव के रुप में हुई है. फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है.
घायल सावित्री देवी ने बताया कि वीरेंद्र साव पिता कलेश्वर साव उनके बेटे मनीष साव और अनीश साव सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
इस संबंध में नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर गश्ती दल को भेजा गया है. मामला जमीनी विवाद का है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










