ऑटो की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा के चंदवारा में ढाब गांव के पास अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्ची सोनम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. चालक वाहन छोड़कर फरार है.

विज्ञापन

चंदवारा (कोडरमा): ढाब गांव में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मृतका की पहचान ढाब निवासी रामचंद्र यादव की सात वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, चंदवारा से पांडेयबारा की ओर जा रहा एक ऑटो (जेएच 12 एल-1196) ढाब गांव के समीप अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी सोनम कुमारी को टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया. ऑटो में खाद लदा था, जो पलटने के बाद सड़क पर बिखर गया.

ये भी पढ़ें- रानीश्वर में लकड़ी माफियाओं की नजर, नियमित काटे जा रहे हरे-भरे पेड़



विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola