होटलों की पुलिस ने की जांच, बिना पहचान पत्र कमरा देने पर कार्रवाई की चेतावनी
जांच करती पुलिस. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा पुलिस ने बागीटांड़ के होटलों में औचक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने होटल संचालकों को बिना आईडी प्रूफ कमरा न देने और सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा।
कोडरमा: पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशिष के निर्देश पर मंगलवार रात कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बागीटांड़ स्थित होटलों की जांच की. जांच के दौरान होटलों में ठहरे लोगों की पहचान का सत्यापन किया गया. साथ ही होटल संचालकों को सुरक्षा संबंधी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
जिन होटलों में आगंतुक ग्राहकों से संबंधित रिकॉर्ड में कमियां मिलीं, उन्हें अविलंब सुधार करने का निर्देश दिया गया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने सभी होटल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि होटलों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित नहीं हों. नियमों के विरुद्ध होटल संचालन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने होटल संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को कमरा न दें, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. होटल में ठहरने आने वाले ग्राहकों के नाम, पता, मोबाइल नंबर, यात्रा का उद्देश्य समेत अन्य जानकारी रिकॉर्ड में रखने का निर्देश दिया गया.
मौके पर एसआइ धनेश्वर कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










