पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में समिति का 40वां स्थापना दिवस मना

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते शिक्षक. | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 40वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

विज्ञापन

कोडरमा: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो में बुधवार को नवोदय विद्यालय समिति का 40वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विद्यालय के एमपी हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य कुमार अश्विनी अमिताभ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

स्वागत गीत के बाद अपने संबोधन में प्राचार्य ने नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना से अब तक की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं.

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नवोदय विद्यालय समिति की उपलब्धियों पर अपने विचार रखे और विद्यालय से जुड़े अनुभव साझा किए. वहीं, विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया.

संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा सौम्या कुमारी व स्वीटी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. अंत में उप प्राचार्य पी. एस. राणा ने अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola