बैंकर्स समिति की बैठक में योजनाओं के लंबित आवेदनों के निष्पादन का निर्देश
बैठक में एलडीएम, बीडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network
जयनगर में आयोजित बैंकर समिति की बैठक में बीडीओ और अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी बैंकों को 15 अगस्त तक लंबित ऋण आवेदनों का निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया है।
कोडरमा: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक विमलकांत झा उपस्थित थे.
बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, मुद्रा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और आरसेटी योजनाओं की समीक्षा की गयी.
विमलकांत झा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 28 जुलाई से 27 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को कम से कम पांच नये आवेदन प्राप्त करने और एक आवेदन स्वीकृत करने का निर्देश दिया. साथ ही, 15 अगस्त तक लंबित आवेदनों और केसीसी आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.
बीडीओ गौतम कुमार ने सभी शाखा प्रबंधकों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.
प्रखंड उद्यमी समन्वयक मनोज कुमार ने भी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की अपील की.
बैठक में डीडीएम नाबार्ड, बीटीएम प्रमोद कुमार, एटीएम अमित कुमार, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए